उत्तर भारत में घने कोहरे के आसार

नई दिल्ली। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग ने दो-तीन दिनों तक उत्तर भारत में घना कोहरा छाने की संभावना है।

दिल्ली में घने कोहरे को लेकर तीन दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस समय तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी के बाद चलने वाली हवाओं का असर 30 दिसंबर से दिखने लगेगा। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन बढ़ेगी। नए साल पर तापमान में गिरावट से ठंड और बढ़ने की संभावना है। 31 दिसंबर से दो जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों और 30 दिसंबर से दो जनवरी के दौरान राजस्थान में शीतलहर जैसे हालात रहने की संभावना है।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *