घने कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

कहलगांव प्रखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले तीन दिनों से लोग घर से निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं। ठंड से लोग परेशान हैं। शीतलहर चलने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। नपं अघ्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उक्त सभी स्थानों पर अलाव विगत तीन दिनों से जलवाया जा रहा है। वहीं नवगछिया, शाहकुंड, पीरपैंती और अकबरनगर में भी ठंड के कारण जनजीवन मुहाल है। सड़कें सुनसान नजर आ रही है। नवगछिया में विस्थापित प्लास्टिक में रात गुजार रहे हैं।

  • Related Posts

    रजौन में ‘जमीन की जंग’, अपनों ने ही बहाया खून! 2008 के बंटवारे पर ‘गोतिया’ में खूनी संघर्ष; एक की हालत नाजुक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *