पटना में डेंगू की दस्तक, एक साथ छह पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, जारी होगा अलर्ट

पटना: मौसम बदलते ही मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में अब पटना में डेंगू ने दस्तक दे दी है. शहर के कंकड़बाग स्थित प्रभात रंजन डाग्नोस्टिक सेंटर में एक साथ छह मरीजों की डेंगू की पुष्टि हुई है. इसकी रिपोर्ट सिविल सर्जन कार्यालय को गुरुवार की दोपहर में भेज दी गयी है।

सिविल सर्जन को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिन मरीजों डेंगू की पुष्टि हुई है उनकी उम्र 14 से 48 साल के बीच की है. इनमें दो मरीज राजीव नगर, एक राजा बाजार, एक कंकड़बाग व दो मरीज शहर के अन्य इलाकों के रहने वाले हैं. डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि एक सप्ताह में 50 सैंपल की जांच की गयी थी, जिसमें 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

वहीं सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया जायेगा. निजी लैब से जो रिपोर्ट कार्यालय को प्राप्त हुए हैं उस आधार पर सिविल सर्जन कार्यालय से भी जानकारी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि हमारी टीम का मौसमी बीमारियों पर पूरी तरह काबू है और टीम शहरी व ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों का हाल जान रही है।

जहां जानकारी मिलेगी वहां दवाओं का छिड़काव किया जायेगा. लोगों से आग्रह है कि आस-पास गंदा पानी जमा नहीं रहने दें. घरों में भी कूलर या अन्य बर्तनों में अधिक दिन का पानी भरा नहीं रहने दें।

  • ये भी पढ़े..

    तकनीकी शिक्षा, स्टार्टअप और डिजिटल विकास से बिहार को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *