बिग बॉस हाउस में पूरे दिन गुटखा चबाते नजर आते हैं दीपक चौरसिया, फैंस बोले- आखिर इन्हें सप्लाई कौन कर रहा?

पत्रकारिता में देश के जाने माने नाम के बतौर चर्चित दीपक चौरसिया इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 का हिस्सा हैं. शो के कई वीडियो सामने आकर वायरल हैं जिसमें दीपक चौरसिया घर के अंदर गुटखा चबाते देखे जा रहे हैं. लोग सवाल भी कर रहे हैं कि, “अबे ये दीपक चौरसिया पूरा दिन क्या चबाता रहता है, पान या गुटखा?”

वहीं इस मामले ने अब तूलपकड़ लिया है और अब यूजर अलग-अलग तरह के कमेन्ट भी कर रहें हैं.

सत्य सिंह-
दीपक चौरसिया जैसे नशेड़ी बिग बॉस में है, बिग बॉस के कई वीडियो घूम रहे है, देखिए कैसे कैसे लोग चयनित हुए है और क्या क्या कर रहे है? मजाक बना रखा है। बिग बॉस का सामूहिक बहिष्कार होना चाहिए। पत्रकारिता व्यवसाय संकट का आधार बन गई है।

अरविंद-
दीपक चौरसिया! वही दीपक चौरसिया जिसे आप एक पत्रकार के रूप में जानते हैं! अब यह Bigg Boss OTT 3 में आ गया है. कितना बड़ा डाउनफॉल है इस आदमी का. एक वक्त वो था जब ये देश के टॉप पत्रकारों में आता था. और आज वक्त है कि इसे Bigg Boss में जाना पड़ रहा है. ये India News, News Nation और Zee News से निकाला गया. अब हर जगह से ठुकराए जाने के बाद ये Bigg Boss पहुँचा है. समय अवश्य बदलता है.

खुशदीप सहगल-
जो भी (बद)नाम उसे बिग बॉस से न्योता मिलना तय. पत्रकार दीपक चौरसिया को भी मिला.

सौरभसिंह देवेंद्र-
बिग बॉस बड़ा शो हो सकता है परन्तु इतना बड़ा भी नहीं कि उसमें सभी जाना चाहे, वह फ्रेशर के लिए एक पहचान का माध्यम बन सकता जिससे उसकी लोकप्रियता बढ़े और देश उसे जाने जिससे उसे आने वाले जीवन में सफलताएँ प्राप्त हों। परन्तु तश्वीर में दिख रहा व्यक्ति कोई आम नहीं बल्कि वो दीपक चौरसिया है जिसे एक साल पहले तक आप बड़े न्यूज चैनल में एंकरिंग करते हुए देखते थे आज उनकी गलत आदतों ने शिवानी कुमारी के लेवल पर लाकर खड़ा कर दिया। जो डिबेट में बड़ों बड़ों से सवाल करता था आज पता नहीं क्या क्या सुन रहा है, इसी को कहते हैं वक्त!

  • Related Posts

    पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading