प्यार करने पर मिली सजा-ए-मौत: बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली नाबालिग की जान, नदी किनारे शव मिलने से सनसनी

सहरसा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग लड़के को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या की यह घटना पतरघट थाना क्षेत्र के वश्चिमवाड़ी टोला की है।

मृतक नाबालिक की पहचान 17 वर्षीय दिवाकर यादव विशुनपुर निवासी कृष्ण कुमार यादव का बेटा था। बताया जा रहा है कि दिवाकर को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दिवाकर का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

आशंका जताई जा रही है कि उसी प्रेम प्रसंग के कारण उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। नदी किनारे से किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि परिजनों द्वारा फिलहाल थाने में आवेदन नहीं दिया गया है हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की तफ्तीश कर रही है। हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले को सुलझा लेने का दावा किया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *