भगवान राम का दर्शन होगा आसान, मुंबई से अयोध्या तक सीधी फ्लाइट कब होगी शुरू? जानें तारीख

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित होने वाला है। इसके आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारिया की जा रही हैं। इस बीच अयोध्या से नई दिल्ली व अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट के बाद अब इंडिगो ने 15 जनवरी से अयोध्या व मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है। बता दें कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। नई दिल्ली और अहमदाबाद के बाद अब देश की आर्थिक राजधानी से अयोध्या हवाई मार्ग से सीधे जुड़ेगी।

15 जनवरी से शुरू होगी सेवा

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने साथ ही अयोध्या से दिल्ली व अहमदाबाद की फ्लाइट कनेक्टिविटी की घोषणा के पश्चात अब इंडिगो ने मुंबई और अयोध्या के बीच सीधी कनेक्टिविटी की घोषणा की है, जो 15 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी। अयोध्या से मुंबई की सीधी उड़ान से आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी।

दिल्ली व अहमदाबाद के बीच उड़ान की पहले हो चुकी है घोषणा

इंडिगो ने अयोध्या में जल्द ही शुरू होने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली से परिचालन की घोषणा की थी। 6 जनवरी, 2024 से दिल्ली से अयोध्या और 11 जनवरी, 2024 से अहमदाबाद से अयोध्या तक वाणिज्यिक परिचालन शुरू होगा। इंडिगो के वैश्विक बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने बताया कि हम दिल्ली और अहमदाबाद के अलावा, अयोध्या और मुंबई के बीच सीधी कनेक्टिविटी यात्रा, पर्यटन और व्यापार को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगे।

Related Posts

इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading
मुजफ्फरपुर की ‘गुड़िया’ ने बदली सुमेरा पंचायत की तकदीर! लाह की चूड़ियों से खादी मॉल तक का सफर; स्कूटी पर सवार होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं गांव की बेटियां

Share Add as a preferred…

Continue reading