तालाब बना दरभंगा का मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सड़के भी हुईं जलमग्न

दरभंगा: बिहार में लगातर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी है. तेज गर्प्रमी से धूप और गर्मी से लोगों को भले ही राहत मिली है लेकिन लगातार हो रही बारिश की वजह से अब कई तरह की समस्याओं का भी सामना लोगों को करना पड़ रहा है. दरभंगा शहर का तो बुरा हाल है।

पहली बरसात और सावन माह की झमाझम बारिश ने दरभंगा शहर की सूरत बिगाड़ दी है. दरभंगा शहर के साथ- साथ उत्तर बिहार का सबसे बड़ा हॉस्पीटल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) जलमग्न है. अस्पताल के बाहर और भीतर सब जगह पानी ही पानी है।

बरसात के दिनों की अभी शुरुआत है इससे पहले दो-चार दिन हुई बारिश ने ही दरभंगा नगर निगम के बड़े-बड़े दावे की पोल खोलकर रख दी है.बारिश से शहर टापू जैसा दिखने लगा है. दरभंगा की सड़कें जलमग्न है।

DMCH का हाल ये है कि यहां के इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, बच्चा वार्ड सहित कई वार्ड एवं अस्पताल का परिसर जलमग्न है. डीएमसीएच में जलजमाव की वजह से यहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीज, उनके परिजन एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. स्थिति ये है कि इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी में लोग घुटने तक पानी में जाकर अपने मरीजों तक पहुंच रहे हैं. डॉक्टर और नर्स मरीजों के पास जाने से कतरा रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

    Share Add as a preferred…

    NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *