दरभंगा | 28 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा जिले को बड़ी विकासीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने 138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया।
इनमें
- 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास
- 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
इंटरनेशनल बस स्टैंड से लेकर एलिवेटेड कॉरिडोर तक
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दरभंगा शहर के दिल्ली मोड़ स्थित निर्माणाधीन अंतरराज्यीय/अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां—
- G+4 कार्यालय भवन
- कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म
- पार्किंग, शौचालय ब्लॉक
- STP (700 किलोलीटर)
- प्रकाश व्यवस्था और कैंपस विकास
जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह परियोजना दो वर्षों में पूरी की जाएगी।
इन बड़ी योजनाओं पर चल रहा काम
- दोनार चौक पर ROB
- शोभन डैम–मकिया पथ निर्माण
- एम्स तक फोरलेन पहुंच पथ
- शोभन–एकमी पथ का चौड़ीकरण
- दरभंगा–कुशेश्वरस्थान बाइपास
- मिथिला शोध संस्थान का आधुनिकीकरण
- आमस–दरभंगा एक्सप्रेस कॉरिडोर
- गंगा सागर, हराही, दिग्घी तालाब सौंदर्यीकरण
- बाबा कुशेश्वरस्थान और अहिल्यास्थान विकास
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी हों।
एयरपोर्ट के पास बनेगा लॉजिस्टिक पार्क
सीएम ने दरभंगा एयरपोर्ट के पास बन रहे सिविल एनक्लेव और प्रस्तावित लॉजिस्टिक पार्क व कार्गो हब के लिए चिन्हित 50 एकड़ भूमि का भी निरीक्षण किया।
आमस–दरभंगा पथ से बदलेगा क्षेत्र का भविष्य
मुख्यमंत्री ने आमस–दरभंगा पथ परियोजना का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह सड़क
NH-02 और NH-27 को जोड़कर बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से संपर्क मजबूत करेगी।
जीविका दीदियों को 311 करोड़ की सहायता
नागेंद्र झा स्टेडियम में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने—
- 23,384 जीविका समूहों
- 93,536 दीदियों को
311.79 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा।
साथ ही मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, अंतर्जातीय विवाह योजना, दिव्यांग विवाह अनुदान व बैटरी चालित ट्राइसाइकिल की चाभियां भी वितरित की गईं।
मंच पर मौजूद रहे ये दिग्गज
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, संजय झा, विजय कुमार चौधरी, मदन सहनी, संजय सरावगी, जिवेश कुमार, विनय चौधरी समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
दरभंगा अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है — समृद्धि यात्रा इसकी नई पहचान बन रही है।


