आईआईटी पटना के सहयोग से बड़ा प्लेसमेंट ड्राइव-सरकारी पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेगा 5 लाख सालाना पैकेज

पटना।राज्य के तकनीकी छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत आईआईटी पटना के सहयोग से तारामंडल, पटना में एक भव्य पूल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।

इस ड्राइव में राज्य के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल और फायर सेफ्टी शाखा के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया।


मारुति सुजुकी में मिलेगा जॉब ऑफर

यह प्लेसमेंट ड्राइव मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) पद के लिए आयोजित की गई।


चयन प्रक्रिया तीन चरणों में

  • कुल आवेदन: 1100 से अधिक
  • ऑनलाइन परीक्षा में शामिल: 600 छात्र
  • फाइनल इंटरव्यू के लिए चयनित: 73 अभ्यर्थी
  • इंटरव्यू में उपस्थित: 71 अभ्यर्थी

सभी चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पूरा हो चुका है। अंतिम परिणाम जल्द जारी किया जाएगा।


5 लाख रुपये सालाना पैकेज

तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों को लगभग 5.00 लाख रुपये प्रतिवर्ष का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।


तकनीकी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने की पहल

विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के पूल प्लेसमेंट ड्राइव से राज्य के तकनीकी छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे और बिहार में कौशल आधारित शिक्षा को नई दिशा मिलेगी।


  • ये भी पढ़े..

    शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार का सपना, मुजफ्फरपुर अग्निकांड में गई शशांक की जान

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में देर रात गोलियों की गूंज से दहला इलाका, घर लौट रहे युवक की हत्या; रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…