दरभंगा: जनसुराज उम्मीदवार और पूर्व DGP आर.के. मिश्रा मतदान के बीच धरने पर बैठे, BJP समर्थकों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

दरभंगा | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच दरभंगा शहर सीट से एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व डीजीपी आर.के. मिश्रा मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

आर.के. मिश्रा ने आरोप लगाया कि हसन चौक पर कुछ लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसकी शिकायत उन्होंने नगर थाना पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज होकर वे नगर थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

मिश्रा ने दुर्व्यवहार करने वालों को भाजपा समर्थक बताया और कहा कि प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है।

दरभंगा शहर सीट पर इस बार भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री संजय सरावगी मैदान में हैं, जो लगातार पांच बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। यह सीट भाजपा का पारंपरिक गढ़ मानी जाती है।

पूर्व डीजीपी आर.के. मिश्रा की पहचान एक सख्त और ईमानदार अधिकारी के रूप में रही है। 1989 के भागलपुर दंगों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के करीबी माने जाते हैं और इस बार पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं।

दरभंगा शहर सीट पर कुल 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। फिलहाल मतदान शांतिपूर्वक जारी है, लेकिन आर.के. मिश्रा का यह विरोध प्रशासन के लिए नई चुनौती बन गया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में एयरफोर्स अधिकारी के घर बड़ी डकैती, बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

    Share Add as a preferred…