भागलपुर के नाथनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दलित लाभार्थी सहभोज का हुआ आयोजन

चंपानगर मंडल में गुरुवार को भागलपुर के नाथनगर स्थित नरसिंह ठाकुरबारी में दलित लाभार्थी सहभोज का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रूबी दास के अध्यक्षता में एंव रंजीत गुप्ता के संयोजन में तथा चंपानगर मंडल के सभी कार्यकरता के सहयोग से किया गया ।

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने कहा की भाजपा का जो मिशन रहा है सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास -सबका प्रयास उसी का यह रुप है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह,प्रदेश कार्य समिति सदस्य रूबी दास,जिला महिला मोर्चा महामंत्री लक्ष्मी कुशवाहा,श्वेता सिंह,जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री रंजीत गुप्ता, विनीत भगत,बिकास यादव, संजय मालाकार, अनुप लाल साह,आशीष यादव, अजय कुमार, सुनीता सिंह,पूनम भगत चम्पानगर मंडल के सभी मंत्री एवं पदाधिकारी गण उपस्थिति हुए ।

  • Related Posts

    ​बाढ़ पुलिस का ‘लॉन्ग रेंज’ ऑपरेशन: तमिलनाडु से दबोचा गया स्वर्ण व्यवसायी को लूटने वाला डकैत; 2024 से था फरार, शेखपुरा का रहने वाला है सनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading