आ रहा है चक्रवाती तूफान! 23 से 25 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पिछले कुछ दिनों के बाद अब आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।आइएमडी ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के अनुसार, 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण बिहार में भी मौसम प्रभावित होगा। मौसम विभाग  के अनुसार बुधवार  से ही राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो सकती है। जबकि इसके 26 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने की संभावना है और ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सूबे का मौसम 25 अक्टूबर से बदलेगा और 25 -26 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसमे मुख्य रूप से जिन जिलों को शामिल किया गया है उसमें पटना,नवादा,शेखपुरा,नालंदा,सुपौल,खगड़िया,सहरसा ,मधेपुरा ,भागलपुर ,बांका ,मुगेंर,जमुई ,कटिहार, किशनगंज,मधेपुरा और पूर्णिया का नाम शामिल है। यहां  बारिश हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…