चक्रवाती तूफान दाना पहुंचा ओडिशा, सुबह 5:50 पर दी उत्तरी तट पर दस्तक

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि शक्तिशाली चक्रवाती तूफान दाना ने 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए आज शुक्रवार सुबह 5:30 बजे 21.00° उत्तर अक्षांश और 86.85° देशांतर के निकट उत्तरी तटीय ओडिशा पर दस्तक दी।

मौसम विभाग ने दी यह जानकारी 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज सुबह एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। विभाग के अनुसार यह धमारा से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में और हबलीखाटी नेचर कैंप (भितरकनिका) से 40 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में है।

चक्रवात तेजी से बढ़ रहा आगे 

चक्रवात तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका पिछला क्षेत्र भूमि में प्रवेश कर रहा है। यह प्रक्रिया अगले एक से दो घंटे तक जारी रहेगी। यह उत्तरी ओडिशा से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। दोपहर तक इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर पड़ने की संभावना है।

समुद्र में उठ रही हैं ऊंची लहरें

ओडिशी की राजधानी भुवनेश्वर में चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद है। सभी फ्लाइट को स्थगित कर दिया गया है। नियंत्रण कक्षों में पहुंची सूचनाओं में कहा गया है कि धामरा और भद्रक में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। अनगिनत पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के अनुसार, अब तक लगभग 5.84 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…