क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने 47 हजार रुपये की शॉपिंग की

भागलपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर में संविदा पर तैनात एएनएम के क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने 47 हजार रुपये की शॉपिंग कर डाली। एएनएम ने इसकी लिखित शिकायत साइबर थाने में की है। सबौर सीएचसी की एएनएम अनुपम कुमारी ने बताया कि बैंक से उन्हें फोन करके क्रेडिट कार्ड भेज दिया गया।

क्रेडिट कार्ड मिला तो 23 और 24 अगस्त को क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करने के नाम पर फोन आया और तीन बार मोबाइल पर आए ओटीपी को मांगा गया। इसके बाद 590 रुपये का मैसेज आया तो बैंक से संपर्क की। जहां खाते की जांच में बैंक के मैनेजर ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 47 हजार रुपये की शॉपिंग हो गई है। बैंक कुछ नहीं कर सकता है, आपको इसे देना ही होगा।

  • Related Posts

    रक्षक के घर में ही ‘भक्षक’! भवानीपुर थाने के रसोइए ने हवलदार के बैग से उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा और किशनगंज की धरती ने उगला ‘प्राचीन इतिहास’! खुदाई में मिलीं भगवान गणेश और विष्णु की दुर्लभ मूर्तियां; पुरातत्व प्रेमियों की उमड़ी भीड़

    Share Add as a preferred…

    Continue reading