सारण में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छपरा।बिहार के सारण जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक महिला को अश्लील वीडियो और फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सिवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के धनौती गांव से धर दबोचा।


जान-पहचान से शुरू हुआ मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर बताया कि जब वह अपनी बहन के ससुराल गई थी, तभी उसकी जान-पहचान सिवान निवासी एक युवक से हुई। दोनों के बीच मोबाइल और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी युवक ने महिला के फोटो और वीडियो को अश्लील रूप से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया।


ब्लैकमेल और धमकी

महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था और बदनाम करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।


आरोपी गिरफ्तार

तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूत्रों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी लालाबाबू राय को उसके गांव धनौती से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


 

  • Related Posts

    मालदा रेल मंडल में ‘महिला शक्ति’ का सम्मान: ‘Give to Gain’ थीम पर मना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, उत्कृष्ट रेल कर्मियों को मिला नकद पुरस्कार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुपौल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी सौगात: 569 करोड़ से अधिक की 213 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

    Share Add as a preferred…

    Continue reading