IMG 20250822 WA0091

पटना, 22 अगस्त 2025:क्षेत्रीय निदेशक, केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड, मध्य पूर्वी क्षेत्र, पटना की अध्यक्षता में आज केन्द्रीय भूमि जल बोर्ड के सभागार में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ द्वितीय त्रैमासिक वार्ता बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार एवं झारखंड के भूजल स्तर और गुणवत्ता से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में बताया गया कि बोर्ड द्वारा 900 से अधिक स्थानों पर भूजल मापन किया जाता है और पाक्षिक भूजल गुणवत्ता अलर्ट राज्य सरकार और जिलाधिकारियों के साथ साझा किया जाता है। नालंदा, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों में NAQUIM 2.0 के अंतर्गत किए गए अध्ययन और उनके निष्कर्ष भी प्रस्तुत किए गए।

बैठक में कृत्रिम भूजल पुनर्भरण और संबंधित कार्यों पर भी चर्चा हुई। पटना विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने कृत्रिम पुनर्भरण संरचना के पुनरुद्धार तथा छात्रों के प्रशिक्षण संबंधी प्रस्ताव रखा, जिस पर क्षेत्रीय निदेशक ने सहयोग का आश्वासन दिया।

अंत में सभी प्रतिनिधियों को NABL Accredited क्षेत्रीय रासायनिक प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया और प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें