नवगछिया में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

भागलपुर। नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी एप ‘रेडी बुक ब्लू’ के जरिए संचालित साइबर ठगी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी संख्या में डिजिटल उपकरण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 मई की शाम लगभग 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नवगछिया थाना क्षेत्र के नया टोला मोहल्ला स्थित रौशन सिंह (पिता स्व. विवेका प्रसाद सिंह) के मकान में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना हो रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के निचले तल्ले में कुछ युवक मोबाइल और टैबलेट के जरिये किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाए गए। पुलिस को देखते ही वे भागने लगे, लेकिन दो युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. पप्पू कुमार – पिता चमरू महतो, निवासी समसा ठाकुरबाड़ी टोला, थाना नवकोठी, जिला बेगूसराय।
  2. श्रीराम पासवान – पिता संतोष पासवान, निवासी रामपुर, थाना मंझीऑव, जिला गढ़वा (झारखंड)।

पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग रेडी बुक ब्लू एप के माध्यम से लोगों को फंसा कर साइबर ठगी करते थे।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *