बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! आपसी बर्चस्व को लेकर पिता – पुत्र पर फायरिंग, मौके पर हुई एक की मौत

बिहार में लूट और हत्या की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही। राज्य में बेखौफ अपराधी हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पुरानी रंजिश को लेकर बेख़ौफ़ अपराधियों ने बाप- बेटे को गोली मार दी है। जिसमें घटनास्थल पर ही बाप की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाशुदेवपुर ओ पी क्षेत्र के केमखा के पास आपसी बर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक पिता – पुत्र को गोलीमार दी है। वहीं, इस गोलीबारी में घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई है। जबकि बेटा फिलहाल गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना के बाद आस – पास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान केमखा निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल इस घटनाक्रम के बाद बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। जिसे इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। इस हत्या के कारणों का फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन, लोगों के बीच चर्चा है कि आपसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा! मुंगेर से 15 आरोपी गिरफ्तार, भर्ती माफिया नेटवर्क की जांच तेज

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय में रंगदारी को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग! दर्जनों राउंड गोलियां चलने से दहशत, दो गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *