बिहार में अपराध का बोल बाला, बक्सर में 85 वर्षीय किसान की हत्या

बक्सर : बिहार में अभी अपराध अपनी चरम सिमा पर है. बक्सर में किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था . वहीं जिले के डुमरांव अनुमण्डल के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव में एक किसान की हत्या कर दी गई. 85 वर्षीय बुजुर्ग किसान को अपराधियो ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया है।

बता दें कि परिजनों को इस घटना का खबर तक नहीं हुआ. बुजुर्ग जहां सोया था उसके पास के कमरे में ही उसका पौत्र और उसकी पत्नी सोए हुए थे. अपराधियों ने उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया . सुबह जब लोगो की नींद खुली तो बुजुर्ग बिस्तर पर मृत पड़ा था. बता दें कि सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है . वहीं घटना की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम बुलाई गई है।

परिजनों ने इल्जाम लगाया कि घटना के बाद अपराधियों ने संपत्ति से जुड़े कागजात भी लेकर फरार हो गए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि संपत्ति विवाद में हत्या को अंजाम देने में परिवार के किसी नजदीकी शख्स का भी हाथ हो सकता है. घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच करने पहुंचे डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है. फिलहाल घटना की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम बुलाई गई है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा , अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान हिंसा पर बड़ा एक्शन: फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड, 200 से ज्यादा गिरफ्तार; 2500 अज्ञात पर FIR, इंटरनेट सेवा भी रही बंद

    Share Add as a preferred…

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *