भागलपुर में अपराध की साजिश नाकाम, जोगसर पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

हथियार के साथ काली मंदिर के पास बना रहे थे योजना, तीन आरोपी फरार

भागलपुर, 14 सितंबर।जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को धर दबोचा।

सूचना पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छह अपराधी रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे काली मंदिर के पास हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे हैं। थानाध्यक्ष कृष्णनंदन कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर छापेमारी की।

तीन फरार, तीन गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके से तीन अपराधी फरार हो गए, जबकि तातारपुर थाना क्षेत्र के अनुज कुमार, मो. तौफिस अली और इशाकचक थाना क्षेत्र के बरेहपुरा निवासी फुरकान आलम को पुलिस ने दबोच लिया।

भेजा गया जेल

गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading