लालू प्रसाद का NDA सरकार पर वार: “डबल इंजन का मतलब भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार”

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले – इस बार मुख्यमंत्री भी बदलेंगे, सरकार भी

पटना, 14 सितंबर।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने डबल इंजन की सरकार को भ्रष्टाचार की जड़ बताया और कहा कि अब इस व्यवस्था को बदलना होगा।

अधिकारियों पर जमकर साधा निशाना

लालू ने एक वीडियो साझा करते हुए सवाल उठाया कि बिहार जैसे गरीब राज्य में अधिकारियों के पास इतनी अकूत संपत्ति कहां से आई। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के आरडीडीई और बेतिया के डीईओ के यहां छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद हुए।

ग्रामीण कार्य विभाग का मामला भी उठाया

राजद सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि हाल ही में ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर के यहां भी लाखों रुपये नकद मिले। भ्रष्टाचार की पोल खुलने पर उसने करोड़ों रुपये जला दिए।

सरकार बदलने का दिया संकेत

लालू ने कहा कि बिहार में अब इस भ्रष्ट व्यवस्था को खत्म करना होगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा – “मुख्यमंत्री बदलेंगे, सरकार भी बदलेंगे।”


 

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर में शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

    Share Add as a preferred…

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

    Share Add as a preferred…