छपरा में सीपीएम विधायक सत्येंद्र यादव पर हमला, गाड़ी पर पत्थरबाज़ी — शीशा टूटा, पुलिस ने संभाली स्थिति

छपरा | बिहार चुनाव 2025 बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच छपरा जिले की मांझी विधानसभा सीट से हिंसा की खबर आई है। सीपीएम विधायक और महागठबंधन प्रत्याशी सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर गुरुवार को मतदान के दौरान हमला हुआ। उपद्रवियों द्वारा किए गए पत्थरबाज़ी में उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।

जानकारी के अनुसार, विधायक सत्येंद्र यादव मतदान के दौरान विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान दाउदपुर के पास जैतपुर गांव में स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई और स्थिति बिगड़ गई।

पुलिस ने बताया कि विधायक और उनके सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि मतदान केंद्र संख्या 42 और 43 पर वोटिंग फिलहाल शांतिपूर्वक जारी है।
मांझी सीट पर इस बार सीपीएम के सत्येंद्र यादव और जेडीयू के रणधीर सिंह के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

सारण जिले में दोपहर 1 बजे तक 43.06% मतदान दर्ज किया गया, जबकि राज्यभर में औसतन 42.31% वोटिंग हुई। बिहार के 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान आज शाम 6 बजे तक चलेगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल, बिलौटी गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया गया प्रतीकात्मक श्राद्ध

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…