चलती बाइक पर कपल कर रहे थे रोमांस, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने काटा चालान…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बार फिर बाइक में रोमांस करते वीडियो सामने आया है। एनएच 56 में बाइक पर लड़की लड़के को कसकर पकड़कर बैठी दिख रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने चलती बाइक पर इश्क फरमाने वाले युवक का 4 हजार का चालान काटा है। बताया जाता है कि युवक मैकेनिक है और कस्टमर की बाइक से गर्लफ्रेंड को घुमा रहा था। बता दें कि इश्क लड़ाते एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं युवक मस्ती में झूमते हुए गलत तरीके से बाइक चला रहा था, जिससे जाहिर है आने जाने वाले को लोगों को परेशानी हो रही थी। लिहाजा कपल का सड़क पर यूं खुलेआम रोमांस करने का वीडियो इस दौरान किसी ने बना लिया और यातायात पुलिस को वीडियो भेज कर इसकी शिकायत भी कर दी। जिसके बाद यातायात पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और युवक का चालान 4 हजार रुपए का काटा गया।

वही भिलाई तीन चौक के पास एक युवक बाइक में फर्राटे भरते हुए तेजी से निकला। उस युवक ने बाइक के आगे फ्यूल टैंक में एक लड़की को बैठाया हुआ था। वो लड़की लड़के के बाहों में बाहें डाले बैठी थी और लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि लगातार हम चौक चौराहा पर चेकिंग की कार्रवाई कर रहे हैं ऐसा कोई वीडियो हमारे पास आता है तुरंत हम नंबर प्लेट के माध्यम से उन तक पहुंच जाते हैं और उनका चालान काटा जाता है साथ ही उनको समझाइए भी दी जाती है कि आगे से ऐसी ना करें, करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading