नवादा में अंधविश्वास के कारण दंपति पर हमला, पति की मौत, 17 आरोपी गिरफ्तार

नवादा, 28 अगस्त 2025: नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचूगढ़ मुहल्ला में अंधविश्वास के चलते एक अमानवीय घटना सामने आई। गाँव के लोगों ने दंपति को डायन होने के शक में पीट-पीटकर घायल कर दिया, जिसमें पति गया मांझी की मौत हो गई।

घटना का कारण छठिहार उत्सव के दौरान डीजे बार-बार बंद होने को लेकर फैलाए गए अंधविश्वास को बताया गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक मुख्य अभियुक्त मोहन मांझी सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

#BiharPolice ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंधविश्वास और अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।


 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए रेलवे की सौगात, तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; भागलपुर-सुल्तानगंज को भी मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    विधानसभा में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष का तंज, किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

    Share Add as a preferred…