पुपरी में “विकसित भारत का अमृत काल” विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी व जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ

सीतामढ़ी | 27 अगस्त 2025: भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), पटना द्वारा पुपरी नगर परिषद के सम्राट अशोक भवन में “विकसित भारत का अमृत काल : सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सीतामढ़ी के सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति श्री जय प्रकाश, विधान परिषद प्रत्याशी अभिषेक झा, प्रमुख प्रतिनिधि श्री अनुपम कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण पाठक, प्राध्यापक श्री सलाहुदीन तथा सी.बी.सी. पटना के सहायक निदेशक सह कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया गया तथा विभागीय सांस्कृतिक दल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

सांसद ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

मुख्य अतिथि सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएँ शुरू की गई हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और देशभर में नए एम्स की स्थापना जैसी योजनाओं को उल्लेखनीय बताया।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे उनका लाभ उठा सकेंगे।

दो दिनों तक चलेगी प्रदर्शनी

सी.बी.सी. पटना के सहायक निदेशक कुमार सौरभ ने कहा कि मंत्रालय समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाता है।

सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी ने बताया कि प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगी और लोग यहां आकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ग्यास अख्तर ने दिया।

बच्चों ने जीते पुरस्कार

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। वहीं, विभागीय सांस्कृतिक दल ने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


 

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…