सुल्तानगंज-शाहकुंड अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर, अजीत कुमार ने उठाई आवाज़

भागलपुर, 21 सितम्बर: सुल्तानगंज और शाहकुंड अंचल भ्रष्टाचार और दलाली का गढ़ बन गए हैं। सरकारी कार्यों में जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरटीपीएस सेवाओं से लेकर आवासीय प्रमाणपत्र तक, हर जगह दलाल सक्रिय हैं और बिना अवैध भुगतान के कोई काम पूरा नहीं होता।

इसी स्थिति पर ध्यान देते हुए जनसंसद के संरक्षक अजीत कुमार ने शनिवार को हजारों समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर भागलपुर कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और सुल्तानगंज-शाहकुंड अंचल में अधिकारियों और दलालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अजीत कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा, “दलाल जनता से पैसा लेकर वादे तो करते हैं, लेकिन समय पर काम पूरा नहीं करते और रकम हड़पकर फरार हो जाते हैं। यह खेल अंचल अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण में चल रहा है। पहले भी हमने इसे उजागर किया था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।”

उन्होंने चेताया कि लगातार जनता का शोषण हो रहा है और भ्रष्टाचार अपनी सीमा पार कर चुका है। आर्थिक शोषण और प्रशासनिक लापरवाही के कारण आम लोग असहाय महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने भी कहा कि जब तक प्रशासन स्तर पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती, जनता को राहत नहीं मिलेगी। अब लोगों की उम्मीद है कि कमिश्नर अजीत कुमार की मांग पर ध्यान देंगे और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाएंगे।


 

  • ये भी पढ़े..

    खेत में मिला शिक्षक का शव, इलाके में सनसनी; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    Share Add as a preferred…

    ‘यह एनकाउंटर नहीं, हत्या है’: भरत भूषण तिवारी मामले में माले सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाए गंभीर सवाल, न्यायिक जांच की मांग

    Share Add as a preferred…