कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव आयोग और भाजपा पर साधा निशाना

भागलपुर। कहलगांव विधानसभा के कांग्रेस के भावी उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव आयोग और भाजपा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा का गठजोड़ बिहार के मतदाताओं के अधिकारों के खिलाफ काम कर रहा है। उनका कहना है कि वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम काटकर उनके अधिकारों को छीना जा रहा है।

प्रदीप कुमार सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 22 अगस्त को इसी उद्देश्य से भागलपुर आएंगे। उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे सजग रहें और लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…