सन्हौला में ट्रक पलटने से चालक की मौत, परिवार में मातम

भागलपुर। जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिर्जा चौकी से छररी लोड कर भागलपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सन्हौला के पास पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक रविंद्र यादव ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविंद्र यादव अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले थे। हादसे की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…