लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने तैयार किया बड़ा प्लान, RSS के गढ़ में होगी राहुल गांधी की पहली रैली

देश में हाल ही में 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का समापन हुआ है। तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी को निराशा हाथ लगी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी तो वहीं, कांग्रेस के हाथ से राजस्थान और छत्तीसगढ़ को भी छीन लिया। अब इस झटके से उबर कर कांग्रेस जल्द ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने जा रही है। खबर आई है कि कांग्रेस इस बार आरएसएस के गढ़ से लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान की शुरुआत करेगी।

राहुल नागपुर में करेंगे रैली

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी लोकसभा चुनाव का प्रचार आरएसएस के गढ़ नागपुर से शुरू करेगी। ऐसी खबर है कि राहुल गांधी 28 दिसंबर को नागपुर में बड़ी सभा का आयोजन करने वाले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस रैली के आयोजन को लेकर नागपुर में बैठक भी की है। पार्टी की ओर से भी जल्द ही इस कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है।

नागपुर में कांग्रेस की बैठक

नागपुर के होटल ली मेरिडियन में कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के सी  वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस पार्टी के नेता बालासाहेब थोरात, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोकराव चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, विधान परिषद में कांग्रेस पार्टी के समूह नेता सतेज उर्फ बंटी पाटिल भी मौजूद हैं।

Related Posts

बिहार में जनगणना की तैयारी पूरी, 17 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

बिहार में आगामी जनगणना को…

Continue reading
बिहार में बेमौसम बारिश से तबाही: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से की किसानों को मुआवजा देने की मांग

पटना/बक्सर: बिहार में हाल के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *