सम्राट चौधरी बोले – महिलाओं के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया है कि 65 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तीकरण की कोई बात नहीं की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने महिलाओं के लिए कई बड़े फैसले लागू किए।

सोमवार को मीडिया पर जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों गरीब महिलाओं के लिए शौचालय, घर और उज्ज्वला गैस की व्यवस्था की। सुकन्या समृद्धि योजना लागू की तथा विधायिका में 33 फीसदी आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। बिहार की नीतीश सरकार ने 2006 में पंचायत पदों पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। 10 लाख से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों की स्थापना में मदद की और सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

    Share Add as a preferred…