चुनावी राज्यों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, डीके शिवकुमार समेत इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

चुनावी राज्य छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के रिजल्ट से पहले ही कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के लिए  शनिवार (12 नवंबर) को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं.

राजस्थान में पर्यवक्षेक की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मधुसूदन मिस्त्री, मुकुल वास्निक और शकील अहमद खान को दी गई है. वहीं तेलंगाना में जिम्मेदारी कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, दीपा दासमुंशी, डॉ. अजॉय कुमार, के मुरलीधरन और केजे जॉर्ज को दी गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में किसे जिम्मेदारी दी गई?
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पर्यवक्षेक के तौर पर अजय माकन, रमेश चेन्निथला और प्रीतम सिंह को नियुक्त किया है. वहीं इसके अलावा मध्य प्रदेश में पार्टी ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, पृथ्वीराज चव्हाण, राजीव शुक्ला और चंद्रकांत हंडोरे को जिम्मेदारी सौंपी है.

अजय मकान ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता अजय मकान ने इस बीच रायपुर में कहा कि हमारी ही जीत होगी. उन्होंने कहा, ”कल वोटों की गिनती है. कांग्रेस की बढ़त बीजेपी पर 10 फीसदी से ज्यादा होगी. ये ही कारण है कि सभी एग्जिट पोल कांग्रेस को जिता रहे हैं.”

पर्यवक्षेक की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार  को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ डिजिटल बैठक की और उन्हें सतर्क रहने को कहा.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार है. वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी तो तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति सत्ता पर काबिज है.

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ऑनलाइन जुए पर कसा शिकंजा, नया कानून विधानसभा से पास; दूसरी बार पकड़े जाने पर 2 साल तक की सजा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *