राजस्थान में कांग्रेस ने मानी हार, आज शाम इस्तीफा देंगे अशोक गहलोत; भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

राजस्थान की सत्ता में अगले पांच साल तक बीजेपी का सियासी सूरज चमकने वाला है। सुबह 8 बजे वोटों की काउंटिंग जारी है। अब तक की काउंटिंग में बीजेपी ने बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 110 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रखी है। प्रदेश में इस बार कुल 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर जीत का दावा कर रहे हैं वहीं, बीजेपी जनता के मन को जीतकर चुनाव जीतने की कोशिश में हैं।

राजस्थान की जीत PM मोदी की जीत है- वसुंधरा

राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की जीत पीएम मोदी की जीत है, जिन्होंने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र दिया। उनकी दी हुई गारंटी की जीत है। यह जीत गृहमंत्री अमित शाह जी की रणनीति और नड्डा जी के कुशल नेतृत्व की है। यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने अथक मेहनत की। यह जीत जनता जनार्दन की है, जिसने भाजपा की सुराज को अपनाया है। यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से अवसर देने की जीत है।

आज शाम इस्तीफा देंगे अशोक गहलोत

कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है। सूत्रों के मुताबिक अशोक गहलोत आज शाम मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। वहीं, आपको बता दें कि सरदारपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक गहलोत 26396 वोटों से जीते हैं।

अशोक गहलोत 26396 वोटों से जीते

सरदारपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक गहलोत 26396 वोटों से जीत गए हैं। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल चोहान को 53193 वोटो से हराया। वहीं, नाथद्वारा से कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी हारे।

113 सीटों पर बीजेपी आगे

राजस्थान में 113 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 70 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है। अलवर की तिजारा में 19 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां बाबा बालकनाथ 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, टोंक से कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन पायलट की विजयी बढ़त की तरफ बढ़ रहे हैं। वे 15वें राऊंड में 20 हजार 532 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़े..

निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन में मुंशी का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका पर एफएसएल जांच शुरू

Share Add as a preferred…

गनगनिया फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और हाईवा की टक्कर में चालक व खलासी की दर्दनाक मौत

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *