प्रगति यात्रा की घोषणाओं को जल्द पूरा करें: मंत्री जयंत राज

भवन निर्माण विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

पटना, 11 अगस्त — भवन निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को विभागीय मंत्री जयंत राज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सचिव कुमार रवि ने मंत्री को प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई घोषणाओं, पंचायत सरकार भवन, मेगा प्रोजेक्ट और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

मुख्य परियोजनाएं और उनकी स्थिति

  • अटल कला भवन — कैमूर, बक्सर, शेखपुरा, अररिया, सीवान, अरवल और नवादा में 620 क्षमता वाले भवनों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
  • खेल आधारभूत संरचना — पश्चिम चंपारण, कटिहार, जमुई, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, बक्सर और कैमूर में निर्माण कार्य प्रस्तावित।
  • प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय — राज्य में 240 जर्जर अथवा गैर-मरम्मति योग्य भवनों और 60 भवनहीन प्रखंडों में नए कार्यालय-सह-आवासीय परिसरों का निर्माण किया जाएगा।
  • राजगीर क्रिकेट स्टेडियम — लगभग 40,000 क्षमता वाला स्टेडियम निर्माण के उन्नत चरण में।
  • साइंस सिटी, पटना — सिविल कार्य पूर्ण, दो गैलरियों में प्रदर्शनी का कार्य अगस्त में पूरा होने का लक्ष्य, महीने के अंत में उद्घाटन संभावित।
  • बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय — डेयरी इंजीनियरिंग भवन समेत कई भवनों का निर्माण पूरा।
  • एसडीआरएफ स्थायी संरचना, बिहटा — निर्माण कार्य अंतिम चरण में।

मंत्री के निर्देश

मंत्री जयंत राज ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हुई घोषणाओं से संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र शुरू कर समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने अगस्त के अंत तक 1000 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूर्ण कराने का लक्ष्य तय किया। साथ ही अभियंता प्रमुख और मुख्य अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र की सभी योजनाओं की गहन समीक्षा करने के निर्देश दिए।


 

  • Related Posts

    अररिया में ‘विकास’ का महा-धमाका! समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने दी ₹546 करोड़ की सौगात; पुल, फ्लाईओवर और डेयरी प्रोजेक्ट से बदलेगी सीमांचल की सूरत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading