सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ बिहार में परिवाद दायर, राष्ट्रपति को बोला था ”Poor Lady”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा की गई ‘बेचारी’ टिप्पणी को लेकर बिहार के जिले की एक अदालत में शिकायत दर्ज की गई। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में की गई है। 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन, राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी ने कहा था कि राष्ट्रपति “बहुत थकी हुई थीं” और उन्हें “पुअर लेडी” करार दिया। वहीं, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को “बोरिंग” बताया था।

वकील सुधीर ओझा ने दर्ज करायी शिकायत

मुजफ्फरपुर के एक वकील सुधीर ओझा ने सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति का कथित रूप से अपमान करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर निर्देश का अनुरोध किया। ओझा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को भी सह-आरोपी बताया है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया है।

10 फरवरी को होगी सुनवाई

मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराने के बाद ओझा ने कहा कि सोनिया गांधी ने ‘बेचारी’ टिप्पणी करके राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया है। यह देश की सर्वोच्च संवैधानिक प्राधिकारी का अपमान है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इसमें सह-आरोपी हैं। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। अदालत इस मामले की सुनवाई 10 फरवरी को करेगी।

उल्लेखनीय है कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद सदन के बाहर पत्रकारों ने सोनिया गांधी से मुर्मू के लगभग एक घंटे लंबे संबोधन के बारे में पूछा था। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि राष्ट्रपति, अंत तक बहुत थक गई थीं बेचारी, वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।’एक अन्य वीडियो में राहुल गांधी ने अभिभाषण को ‘उबाऊ’ बताया, जबकि प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थीं।

राष्ट्रपति भवन ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इन टिप्पणियों को अस्वीकार्य बताया और कहा कि इससे राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। राष्ट्रपति भवन के एक बयान में कहा गया कि संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मीडिया से प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं ने जो टिप्पणियां की हैं, वे स्पष्ट रूप से पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इसलिए ये अस्वीकार्य हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *