मुजफ्फरपुर में 42 करोड़ की कोकीन पकड़ी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में दरभंगा फोरलेन पर मैठी टोल प्लाजा के पास से गुरुवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने लक्जरी कार से 42 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। कोकीन की खेप के साथ महाराष्ट्र के पुणे के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

कार में रखे ट्रॉली बैग के आधार वाले पैड के नीचे अलग-अलग चार पैकेट में 4.2 किलोग्राम कोकीन छिपाकर रखी गई थी। सूबे में पहली बार 42 करोड़ की कोकीन जब्ती हुई है। इससे पहले 12 करोड़ की कोकीन पटना रीजन में जब्त की गई थी। डीआरआई सूत्रों ने बताया कि मामले में दिल्ली, सिलीगुड़ी और महाराष्ट्र के पांच तस्करों को चिह्नित किया गया है। उनको पकड़ने के लिए डीआरआई की एक टीम गठित की गई है। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय मादक तस्करों के गिरोह ने थाईलैंड से भूटान होकर कोकीन की बड़ी खेप को सिलीगुड़ी लाया था। वहां से देश के अलग-अलग इलाके के तस्कर कोकीन लेकर निकले। दरभंगा फोरलेन होकर ले जाई जा रही कोकीन की सूचना मुजफ्फरपुर डीआरआई के अधिकारियों को मिली। जैसे ही कार मैठी टोल प्लाजा पर आई टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। तलाशी के बाद बैग के आधार में छीपा कर रखी गई कोकीन बरामद हुई।

बीते माह ट्रेन में मिली थी 1.2 किलो कोकीन

मुजफ्फरपुर में रेल थाने की पुलिस ने बीते 14 अक्टूबर को 15027 मौर्य एक्सप्रेस के ए-वन कोच से 1.2 किलोग्राम कोकीन जब्त की थी। इस दौरान आरा के तरारी थाना क्षेत्र के बरसीधन गांव निवासी कोच के बेडरोल अटेंडेंट धनंजय कुमार को पकड़ा गया था। उसकी गिरफ्तारी ट्रेन से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हुई थी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती, राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *