सासाराम में CM योगी की जनसभा, बोले – “महागठबंधन बिहार को ठगने का काम कर रहा है”

सासाराम (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार तेज हो चुका है और इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सासाराम पहुंचे। उन्होंने यहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी और एनडीए समर्थित उम्मीदवार स्नेहलता कुशवाहा के लिए वोट मांगे। मंच पर उपेंद्र कुशवाहा ने उनका भव्य स्वागत किया।

न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार को पिछले 20 वर्षों में एनडीए की नेतृत्व में विकास की राह मिली है, जिसे रोकने की कोशिश विपक्ष कर रहा है।

“बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास हुआ है। इसे फिर पुराने दिनों में नहीं लौटने देना है।”
योगी आदित्यनाथ

“महागठबंधन ने बिहार के किसानों को आत्महत्या पर मजबूर किया”

योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा कि महागठबंधन की सरकारों ने बिहार को अराजकता, भ्रष्टाचार और हिंसा की ओर धकेला था।

“जिन लोगों ने किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर किया, व्यापारियों के लिए सुरक्षा संकट पैदा किया और बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया, वही लोग आज महागठबंधन बनाकर जनता को ठगने में जुटे हैं।”

उन्होंने कहा कि जनता ऐसे लोगों से सावधान रहे और विकास के लिए एनडीए को फिर से मौका दे।

जनसभा में उमड़ी भारी भीड़

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच पर उपेंद्र कुशवाहा के साथ भाजपा की विधान पार्षद निवेदिता सिंह भी मौजूद रहीं। सभा के दौरान स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

सासाराम में होने वाली वोटिंग को देखते हुए एनडीए ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, और योगी आदित्यनाथ का यह दौरा रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…