गिरिराज सिंह को सताने लगी सीएम नीतीश कुमार की चिंता; कहा…CM का मेडिकल बुलेटिन जारी होना चाहिए

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीमार बताते हुए उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग की है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक मांझी की मांग से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी सहमति जताई है।

मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया कि पिछले दिस दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वास्थ्य खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या सिर्फ उनके साथ राजनीतिक षड्यंत्र चल रहा है? नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है।

‘नीतीश कुमार एक गठबंधन के नहीं…’

हामी भरते हुए गिरिराज ने पोस्ट लिखा है कि नीतीश कुमार एक गठबंधन के नहीं, बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए मांझी की चिंता उचित है और इसकी हमें भी चिंता है। मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए।

बीजेपी के साथ हैं मांझी

उल्लेखनीय है कि मांझी अभी भाजपा के साथ हैं। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से अलग होने के बाद से ही वे नीतीश कुमार पर जुबानी हमले कर रहे हैं। शराबबंदी के बहाने अनुसूचित जाति को प्रताड़ित किए जाने से लेकर सदन के भीतर तक वर्ग विशेष को अपमानित किए जाने का वे आरोप लगाते रहे हैं।

पिछले माह विधान मंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान जनसंख्या नियोजन में शिक्षा के योगदान का उल्लेख करते नीतीश कुछ अरुचिकर टिप्पणी कर गए थे। हालांकि, अपनी टिप्पणी के लिए उन्होंने खेद प्रकट भी कर दिया था।

उसी दौरान मांझी के रुख-रवैये पर नीतीश ने विधानसभा में उनकी कटु आलोचना की थी। बताया था कि उन्हें किस तरह मुख्यमंत्री बनाया और उन्होंने कैसा प्रतिकार किया। उसके बाद से मांझी ने आलोचना में अपनी आवाज कुछ तेज कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं की कई नई सौगातें दीं, 105 नए ICU बेड और 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *