तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, प्रधान महासचिव रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा ने थामा ओवैसी की पार्टी का दामन

राजद के प्रधान महासचिव रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा ने राजद का दामन छोड़कर एमआइएमआइएम में शामिल हुए। दरअसल जिले में लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दलों में तोड़ जोड़ का खेल जारी है।

एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राजद के जिला प्रधान महासचिव व बाहुबली नेता रहीमुद्दीन उर्फ हैबर बाबा को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। एआइएमआइएम में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि राजद के कई कद्दावर नेता उनके संपर्क में हैं जल्द सीमांचल में बड़ा खेला करेंगें। अख्तरुल ने कहा कि पार्टी के द्वारा जिस प्रकार निष्पक्ष होकर सीमांचल की हक की लड़ाई लड़ी जा रही हैं। जिससे प्रभावित होकर लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर एआइएमआइएम में शामिल हो रहे हैं।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव के बयान पर ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का पलटवार, बोले– चुनाव हारने वाले ही ऐसे आरोप लगाते हैं

    Share पटना। जनता दल यूनाइटेड…

    Continue reading
    जदयू के चूड़ा-दही भोज में सियासी संकेत – निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री और RCP सिंह की वापसी पर चर्चा तेज

    Share पटना। बिहार के पूर्व…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *