समस्तीपुर में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा: बिहार के विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर, विपक्ष पर तीखा प्रहार

समस्तीपुर: शुक्रवार को दूधपुरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर जोरदार बातें की। उन्होंने कहा कि बिहार बीते 20 वर्षों में विकास के नए आयाम छू रहा है और इसमें केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की पहलों का जिक्र करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत अब तक 1.21 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन महिलाओं का रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें आगे दो लाख रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार की निरंतर प्रगति पर भी प्रकाश डाला और कहा कि राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

वहीं, विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में पति-पत्नी की सरकार चलती थी, अब वही लोग बेटा-बेटी बढ़ाने में लगे हैं, जनता की चिंता नहीं है। अपने राजनीतिक सफर की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि दो बार उनसे गलती हो गई थी, दाएं-बाएं हो गए थे, लेकिन अब ऐसी गलती नहीं होगी।

सभा में उन्होंने जनता से आह्वान किया कि विकास और सुशासन की दिशा में बिहार को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखा जाए


 

  • Related Posts

    डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 के लिए शुभकामनाएँ दी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में NDA का शक्ति प्रदर्शन! नीतीश, नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा समेत 5 दिग्गजों ने भरा राज्यसभा का नामांकन; अमित शाह रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading