छठ महापर्व पर बरारी घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की

भागलपुर: लोकआस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को बरारी सीढ़ी घाट और पुल घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह-सुबह से ही महिलाएं और पुरुष गंगा स्नान कर पर्व की तैयारी में जुटे रहे। गंगा तट पर आस्था और श्रद्धा का यह अनोखा संगम लोगों के लिए उत्सव का प्रतीक बन गया।

भीड़ को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर एसडीआरएफ की टीम के साथ-साथ आपदा मित्रों की तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने आपदा मित्रों में अमित कुमार, सनी मालदार और गौरव कुमार को सक्रिय रखा, जो लगातार घाटों पर निगरानी कर श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस बल और नगर निगम के कर्मी घाटों पर साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण में जुटे रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित घाटों पर ही गंगा स्नान करें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

छठ महापर्व को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने की तैयारियों में लगे हुए हैं, जबकि प्रशासन सतर्कता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    वैशाली में दिनदहाड़े हुई 15.60 लाख की लूट का खुलासा: FLIPKART कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार; अवैध हथियार और 5 लाख रुपये बरामद

    Continue reading