सीएम नीतीश कुमार आज जदयू की नई कार्यकारिणी को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को पार्टी की नई राज्य कार्यकारिणी को पहली बार संबोधित करेंगे। मुख्य रूप से वह मिशन 2025 की तैयारी और इसकी रणनीति पर जदयू नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।

जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को सुबह 11.30 बजे से राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी मंत्री, सांसद, विधायक समेत करीब 400 नेता और पार्टी पदाधिकारी भाग लेंगे।

जदयू के मिशन 2025 को देखते हुए यह बैठक बहुत ही अहम मानी जा रही है। इससे पहले 16 सितंबर को पार्टी प्रदेश कमेटी और जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई थी। इसमें सभी नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में वर्ष 2005 और 2010 से भी बेहतर सफलता 2025 विधानसभा चुनाव में प्राप्त करने का संकल्प लिया था। शनिवार की बैठक में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत तमाम मंत्री, पार्टी सांसद-पूर्व सांसद, विधायक-पूर्व विधायक, राज्यकारिणी सदस्य और जिलाध्यक्ष भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्य एजेंडा 2025 विधानसभा चुनाव है। बैठक में हमारे नेता नीतीश कुमार का जो भी निर्देश होगा, उसे पूरा करने में हम सभी जी-जान से जुट जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…