CM नीतीश कुमार, ललन सिंह पहुंचे बेंगलुरू, कर्नाटक के CM ने किया स्वागत

पटना: विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार बेंगलुरू पहुंच चुके हैं. उनके साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. दोनों का स्वागत कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने किया. बता दें कि विपक्षी एकजुटता की मुहिम को बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा ही लगातार बढ़ाया जा रहा।

पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक हुई थी. जेडीयू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने बेंगलुरु पहुंचे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री सिद्धारमैया जी ने स्वागत किया।

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. आम चुनावों को देखते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. विपक्ष की ओर से पटना के बाद अब बेंगलुरु में बैठक का आयोजन किया जा रहा है. 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों का जमावड़ा लगेगा. इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस करने वाली है. पटना में विपक्षी एकता की नींव रखने के बाद बेंगलुरु में उस पर इमारत खड़ी करने की कोशिश होगी।

बिहार से जो दो बड़े नेता इसमें भाग लेंगे वे हैं लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रथ को रोकने के लिए ये बड़ी पहल है. इसमें 26 पार्टियां शामिल होने जा रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद की मदद से देश के कई नेताओं से जाकर मुलाकात की और बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता पर फोकस किया. इसका इनाम उन्हें बेगलुरू में मिलने जा रहा है. नीतीश कुमार को विपक्ष का संयोजक बना जा सकता है।

  • ये भी पढ़े..

    डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    बिहार में शिक्षा का बड़ा बदलाव: 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ मॉडल स्कूलों का लोकार्पण, 990 करोड़ की लागत से तैयार हुए आधुनिक विद्यालय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *