अपने PSO के बेटे की शादी समारोह में शामिल हुए CM नीतीश, बेटा निशांत कुमार भी दिखा साथ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अपने इकलौते बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) के साथ शनिवार को हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अपने पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर के बेटे की शादी समारोह में हिस्सा लिया। वहीं, रेवाड़ी में मिले सम्मान से सीएम नीतीश व उनके बेटे अभिभूत नजर आए।

दरअसल, सीएम नीतीश अपने पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर परमवीर के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए रेवाड़ी के भुरथला गांव में पहुंचे थे। इस दौरान उनका बेटा निशांत कुमार भी साथ था। इस समारोह में सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे ने परमवीर के बेटे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। हालांकि, सीएम नीतीश और उनके बेटे की साथ की फोटो और वीडियो सामने नहीं आई।

वहीं, मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वह पहली बार हरियाणा आए हैं। उन्होंने सभी के आतिथ्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे और उनके पिता जी यहां कार्यक्रम में आए थे। बता दें कि परमवीर यादव ने सीएम नीतीश कुमार को अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया था। अपना वादा निभाते हुए नीतीश कुमार भी यहां पहुंचे और परमजीत के बेटे को आशीर्वाद दिया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्ती; निजी क्लिनिक भेजने वालों पर भी होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सभी डॉक्टर लौटे ड्यूटी पर; मारपीट और लापरवाही के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *