CM नीतीश कुमार को फिर लगा बड़ा झटका, JDU के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर नजर आ रही हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर झटका लगा है।

बता दें कि जेडीयू के महासचिव अजित कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वह आरजेडी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के बेटे हैं. उन्होंने बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पत्र लिखा है और पार्टी के कामकाज के तरीकों और हाल फिलहाल में लिए गए फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं।

आपको बता दें कि अजीत कुमार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि, ”हाल के राजनीतिक घटनाक्रम में पार्टी की ओर से गठबंधन को लेकर दो बड़े फैसले पार्टी की सबसे निचली और मजबूत इकाई को विश्वास में लिए बगैर बहुत कम समय के अंतराल में लिए गए. इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में धरातल पर असमंजस की स्थिति लगातार बनी रहती है.”

Related Posts

बिहार दिवस पर गन्ना उद्योग विभाग का फोकस: रोजगार, किसानों की आय और उद्योग पुनर्जीवन पर जोर

पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

Continue reading
भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

Continue reading