राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- वोट दे दिया तो फिर बर्बाद हो जाइएगा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को एक चुनावी रैली के दौरान नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया. राबड़ी देवी ने महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले कोई कपड़ा पहनकर चलता था, अब देखिए कितना बढ़िया लग रहा है और अगर गलती से उन लोगों को वोट दे दिया तो फिर बर्बाद हो जाइएगा।

दरअसल, इस बयान के जरिए राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के कपड़ों पर किए गए बयान पर पलटवार किया. इतना ही नहीं नीतीश कुमार को घेरते हुए राबड़ी देवी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट भी किया।

ट्वीट करते हुए राबड़ी देवी ने लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी निरंतर महिलाओं की अस्मिता और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक बयान क्यों दे रहे है? नीतीश जी, किसी के कपड़ों में झांकने से बेहतर होता कि बिहारवासियों की दुख, तकलीफ और परेशानियों को देखते. इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए और लिखा कि सदन हो, चाहे सड़क हो, चाहे चुनावी मंच हो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सब काम धाम छोड़ कर महिलाएं क्या करती है? क्यों करती है? क्या खाती है? क्या ओढ़ती पहनती है? बच्चे क्यों पैदा करती है? बस इन्हीं सब फालतू बातों में लगे रहते है।

ये भी पढ़े..

बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

Share Add as a preferred…