पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक जीतने वाली मनु भाकर को सीएम नीतीश ने दीं बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में देश के लिये पहला पदक जीतने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बेटी मनु भाकर ने ओलंपिक खेल के 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर शूटिंग प्रतियोगिता के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल दिलाने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है।

ये भी पढ़े..

PM आवास के बाहर विपक्ष का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले– ‘स्टूडेंट्स के खून का हिसाब चाहिए’

Share Add as a preferred…

NEET विवाद पर बढ़ा सियासी घमासान: जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, छात्रों के समर्थन में उतरे; FIR की जानकारी भी मांगी

Share Add as a preferred…