CM नीतीश ने बख्तियारपुर में की वोटिंग, बोले— लोकतंत्र में मतदान अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है

पटना, 6 नवंबर 2025 | 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान के पहले ही घंटे में राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर वोट डाला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में अपने परिवार के साथ मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाई।

CM नीतीश ने परिवार के साथ डाला वोट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए बख्तियारपुर पहुँचे। उनके लिए रवाईच ठाकुर बाड़ी के पास विशेष रूप से हेलीपैड का निर्माण किया गया था।
उन्होंने मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल भवन के उत्तरी हिस्से स्थित बूथ नंबर 287 पर वोट डाला। मतदाता सूची में उनका क्रमांक 433 है।

नीतीश कुमार के साथ उनके बड़े भाई वैद्य सतीश कुमार (218), भाभी गीता देवी (219) और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदान किया। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उनके साथ मौजूद थे।

लालू परिवार, दोनों डिप्टी CM और कई दिग्गजों ने भी किया मतदान

बिहार की सियासत के कई बड़े चेहरे सुबह ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचे—

  • लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, रोहिणी आचार्य और राजश्री यादव ने पटना के वेटनरी कॉलेज में वोट डाला।
  • डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय में मतदान किया।
  • डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तारापुर में वोट किया।
  • केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मुंगेर में मतदान किया।
  • मैथिली ठाकुर ने दरभंगा में अपना वोट डाला।
  • मंत्री नितिन नवीन ने भी अपने बूथ पर वोट किया।

“पहले मतदान, फिर जलपान” — सीएम नीतीश का संदेश

वोट डालने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक मंच X (पूर्व ट्विटर) पर लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने लिखा—

“लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान!”

बिहार में पहले चरण के मतदान के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और प्रमुख नेता भी जनता को प्रेरित करने में जुटे हुए हैं।

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading