चिराग पासवान की बिहारवासियों से रिकार्ड तोड़ मतदान की अपील, राहुल गांधी से पूछा सवाल

पटना, 6 नवंबर 2025 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और मतदान प्रतिशत में नया रिकॉर्ड बनाएं।

चिराग की अपील: “अपने भविष्य के लिए सही नेता को चुनें”

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि हर मतदाता को यह समझना चाहिए कि वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं बल्कि भविष्य तय करने की ताकत है।
उन्होंने कहा —

“जिसके भी पक्ष में वोट करना है, जिस पर आपको विश्वास है कि आपके भविष्य के लिए उनका नेतृत्व सही रहेगा, उनको चुनने का आप काम ज़रूर करें। मैं खुद अपने गांव वोट डालने के लिए शहरबनी जा रहा हूं।”

राहुल गांधी के आरोप पर चिराग का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि “ब्राजील की एक महिला ने 22 बार वोट किया”, चिराग पासवान ने तीखा जवाब दिया।
उन्होंने कहा —

“अगर किसी महिला ने 22 बार वोट किया है तो यह भी बताइए कि उसने किसके पक्ष में वोट किया? क्या यह फिजिकली संभव है कि कोई व्यक्ति 22 जगह जाकर वोट कर सके? अगर आपको यह जानकारी मिली है तो आप कोर्ट का रास्ता क्यों नहीं अपनाते?”

चिराग ने आगे कहा कि सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि ऐसी शिकायतों पर चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया के तहत स्वतः संज्ञान लेता है।

“अगर राहुल गांधी को अपने तथ्यों पर इतना भरोसा है, तो उन्हें न्यायालय का दरवाज़ा ज़रूर खटखटाना चाहिए,” चिराग ने कहा।

“धर्म और विवाद से ऊपर उठकर करें मतदान”

गिरीराज सिंह के उस बयान पर भी चिराग ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं के चेहरे की पहचान की जाए।
चिराग ने कहा —

“बिना मतलब के हिंदू-मुस्लिम विवाद वाली बातें नहीं होनी चाहिए। आज की तारीख में सबको एकजुट होकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेना चाहिए।”

चिराग पासवान की अपील:

“बिहार की जनता रिकार्ड तोड़ मतदान करे, और अपने राज्य के उज्जवल भविष्य के लिए सही नेतृत्व को चुने।

  • ये भी पढ़े..

    पेयजल संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, एनएच-80 जाम कर किया प्रदर्शन, बीडीओ ने हटवाए अवैध मोटर

    Share Add as a preferred…

    पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार और एनकाउंटर मामलों की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…