वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर सीएम ने जताया दुख, 4 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश

बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को वज्रपात ने कहर बरपाया, जहां आकशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में सहरसा, मुंगेर और छपरा के लोग शामिल हैं. इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है, साथ ही मृतकों के परिजन को मुआवजा मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

कल देर शाम तेज व्रजपात से सहरसा में 02, मुंगेर में 01 एवं छपरा में 01 व्यक्ति की मौत हो गई. सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. सीएम ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील भी की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें, खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. और घरों में रहें सुरक्षित रहें।

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *