भागलपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद नवगछिया और नगर पंचायत सबौर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया और लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
नवगछिया में बिहुला पार्क की साफ-सफाई
नगर परिषद नवगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में बिहुला पार्क समेत कई जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालय कर्मी और सफाई कर्मियों ने मिलकर संपूर्ण सफाई कार्य किया। मौके पर मौजूद लोगों को भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
सबौर में सीटीयू का ट्रांसफॉर्मेशन
नगर पंचायत सबौर में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित CTUs का ट्रांसफॉर्मेशन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यालय कर्मियों और सफाई कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही स्थानीय लोगों को समझाया गया कि स्वच्छता न केवल पर्यावरण के लिए जरूरी है, बल्कि स्वस्थ जीवन की कुंजी भी है।
लोगों को दिया गया संदेश
अधिकारियों और कर्मियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास हमेशा साफ-सुथरा रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की दिशा में हर नागरिक की जिम्मेदारी है।


